Raju Srivastava Health LIVE Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 35 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस और परिवार वाले राजू की सेहत में सुधार के लिए दुआ कर रहे हैं। वह अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही वह बेहोश हैं। राजू श्रीवास्तव कब ठीक होकर घर लौटेंगे, इस बारे में एम्स के डॉक्टरों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
07:31 PM, 14-SEP-2022
कार्डियक अरेस्ट आने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव बेहोश हैं। उनका पूरा परिवार और डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल करने के साथ-साथ यही कामना कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।
05:49 PM, 14-SEP-2022
देश के पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़े हुए एक महीने से ज्यादा का समय का हो गया है। राजू अभी भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
04:17 PM, 14-SEP-2022
परिवार वालों ने किया आग्रह
गौरतलब है कि पिछले महीने राजू की सेहत के बारे में तरह-तरह की खबरें चल रही थीं। इन अफवाहें के सामने आने के बाद, राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से केवल परिवार के बयानों पर भरोसा करने का आग्रह किया था।
03:34 PM, 14-SEP-2022
बिग बी ने भेजा था मैसेज
बता दें कि 12 अगस्त को अमिताभ बच्चन ने राजू के लिए एक वॉइस मैसेज भेजा था। बेहोशी की हालत में ही कॉमेडियन को बिग बी का मैसेज सुनाया गया था। ताकि वह उनकी आवाज सुनकर कोई प्रतिक्रिया दें।
02:27 PM, 14-SEP-2022
रोजाना दिया जा रहा है दूध और जूस
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजू को रोजाना दूध दिया जा रहा है। जी हां, राजू को होश नहीं आया है। ऐसे में उन्हें नली के माध्यम से रोजाना दूध और जूस दिया जा रहा है।
01:00 PM, 14-SEP-2022
ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लिया जा रहा न्यूरो फीजियोथेरेपी
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के बड़े भाई ने यह जानकारी दी थी कि कॉमेडियन भर्ती होने के बाद तीन बार आंखें खोल चुके हैं। हालांकि, अभी तक ब्रेन ने काम करना शुरू नहीं किया है। डॉक्टर्स का कहना है कि ब्रेन के अपरहेड में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए न्यूराे फीजियोथेरेपी का सहारा ले रहे हैं।
12:11 PM, 14-SEP-2022
जारी है प्रार्थनाओं का दौर
राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक और फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट और पोस्ट करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उनके ठीक होने के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं।
11:24 AM, 14-SEP-2022
कैसी है राजू की हालत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। उनके हाथों और पैरों में थोड़ी हलचल दिख रही है। हालांकि, उनका ब्रेन अब भी रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है।
10:24 AM, 14-SEP-2022
Raju Srivastava LIVE: 35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, डॉक्टर्स बोले- अभी कुछ कहा नहीं जा सकता
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले चिंतित हैं। अस्पताल में भर्ती होने के 35 दिनों बाद भी राजू को होश नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि जब तक राजू को होश नहीं आ जाता है, तब तक उनकी सेहत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।