
- श्रीनगर: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ गंभीर रूप से घायल हो रहे है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तराखंड के श्रीनगर से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कहर के चलते दो व्यक्तियों की मौत हो गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सोनू और दुबे नामक दोनों व्यक्ति अपने वाहन से अपने घर जा रहे थे कि तभी वह भटौली देवलगढ़ मार्ग पर पहुंचे। घर से महज 100 मीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरा, जिससे सोनू उम्र 35 और दुबे उम्र 38 की दुर्घटना में मौत हो गई।
वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को सुबह मिली। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और एसडीआरएस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर अस्पताल भेज दिया है। बता दे घटना के बाद से मृतकों के घर पर कोहराम मचा है सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।