
Uttarakhand: उत्तराखंड के संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। जी हां शनिवार की सुबह उत्तराखंड के युवा संगीत निर्देशक और गायक गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास पंचकूला में सड़क हादसे में निधन हो गया। इसके चलते उनके परिजनों सहित पूरे उत्तराखंड वासियों में निराशा छाई हुई है।
जानकारी के मुताबिक गुंजन डंगवाल बीती रात फेन मित्र से मिलने के लिए देहरादून से चंडीगढ़ निकले थे। इस दौरान पंचकूला के पास उनकी कार गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि गुंजन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जब इस बात की जानकारी उनके परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि गुंजन की मौत पर कई गाय को संगीत निर्देशकों ने शोक व्यक्त किया है।