
Haridwar: सर्व विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष भट्ट आज हरिद्वार के शिवालिकनगर पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। वही कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए सर्व विकास पार्टी की एक बैठक शिवालिक नगर कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट द्वारा सर्व सम्मति से पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। साथ ही कुछ लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी की।
वही इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वह बधाई देता हूं। सर्व विकास पार्टी देश और प्रदेश के सभी वर्ग की पार्टी है पार्टी का उद्देश्य किसी से भेदभाव किये बिना सब को साथ लेकर प्रदेश का चहुमुखी विकास करना है।
राष्ट्रीय महासचिव सुनील नैनवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता का ध्यान मूलभूत मुद्दो से हटाया जा रहा है महँगाई, बेरोजगारी, पलायन शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर पिछली सरकारों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया।सर्व विकास पार्टी सभी को साथ लेकर एक नए उत्तराखंड और सुंदर उत्तराखंड बनाने का कार्य करेगी। साथ ही बताते चले कि इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।