
उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के खूबसूरत वादियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। दुनियाभर से पर्यटक उत्तराखंड में घूमने के लिए आते हैं। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है।
ये खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के स्थानों के बारे में कहा जाता है कि ये स्थान यूरोप की खूबसूरती को भी फेल करते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत स्थान औली के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि उत्तराखंड के इन स्थानों में स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है।
जिंदादिल लोगों के लिए औली बहुत ही आदर्श स्थान है। यहाँ पर बर्फ गाड़ी और स्लेज आदि की व्यवस्था नहीं है। यहाँ पर केवल स्कीइंग और केवल स्कीइंग की जा सकती है। इसके अलावा यहाँ पर अनेक सुन्दर दृश्यों का आनंद भी लिया जा सकता है।