Uncategorized
Japan के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, सुबह मारी थी गोली

Japan: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से निधन हो गया है। दरअसल शुक्रवार को नारा शहर में वह भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दोगीं। गोली लगते ही शिंजो आबे जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।
आपको बता दें कि इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।
वहीं, शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं।