Uncategorized

सरोवर नगरी के निचले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी…बढ़ा ठंड का सितम

Listen to this article

Nainital: सरोवर नगरी में आखिरकार सोमवार को बर्फबारी हुई। जिसके चलते सैलानियों के चेहरे खिल उठे। वही आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। जहां एक तरफ सैलानियों ने बर्फ का आनंद उठाया। तो दूसरी ओर बर्फ गिरने के बाद कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। वहीं बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों पर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लगातार पांचवे दिन भी मौसम खराब है। शनिवार की रात हुए भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई।

आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों के कई क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का सितम जारी है। जिसके चलते सैलानियों के वाहन भी कालामुनि में फंस चुके है। धारचूला की व्यास और दारमा घाटियों में भी जमकर बर्फ गिरी है। धूप नहीं निकलने से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहीं सोमवार को पहाड़ों की रानी मसूरी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ पड़ी है। यहां भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। बर्फबारी की संभावना को लेकर और वीकेंड होने की वजह से शनिवार से ही पर्यटक पहुंचे लगे थे। जिससे होटल व्यवसायियों को कुछ राहत मिली।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो