
Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर फसे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की मदद के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन से अनुरोध किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी फोन पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से कामना भी की है।
आपको बता दे मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा की अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाले के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से अमरनाथ यात्रा में फंसे हुए उत्तराखंड के नागरिक की हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया है। इस दौरान कम ने बताया की केंद्र सरकार पुरी प्रतिबद्धता के साथ सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस निकलने के लिए प्रयास जारी हैं।