News Articleउत्तराखंडनैनीतालपर्यटन

निगम यात्रियों के लिए बसों की नहीं कर पा रहा व्यवस्था

Listen to this article

Nainital:पर्यटन सीजन के बावजूद परिवहन निगम यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। निगम दावा तो कर रहा है कि पर्यटन सीजन को देखते हुए 11 अतिरिक्त बसें रूट पर बढ़ाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके बाद भी यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ रही है।नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को हल्द्वानी के यात्रियों की अधिक भीड़ होने से सीट पाने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री सीट पाने के लिए खिड़कियों से बसों में घुसते देखे गए। कई यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। बाद में परिवहन निगम की ओर से बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाए गए और कुछ अतिरिक्त बसें भी हल्द्वानी हो भेजीं गईं।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो