News Articleअल्मोड़ाउत्तराखंडक्राइम

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे चढ़े पुलिस के हत्थे…

Listen to this article

Almora :  सोमेश्वर के एक गांव में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के दादा और ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल से मिले होमवर्क में मदद मांगने गई किशोरी से दोनों ने दुष्कर्म किया था।

घटना दो जून की है। नौवीं में पढ़ने वाली किशोरी को स्कूल से मिले होमवर्क में चार्ट बनाना था। इसके लिए वह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के 65 वर्षीय दादा के घर गई थी। आरोप है कि दादा ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के ताऊ ने वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद ताऊ ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू की गई। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो