
Chamoli: पहाड़ों की नगरी उत्तराखंड के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1:00 बजे पूरी विधि विधान के साथ आखिरकार बंद कर दिए जाएंगे। जी हां 22 मई 2022 से शुरू हुई इस यात्रा में अभी तक 215000 से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं।
इतने भक्तों ने किए दर्शन
आपको बता दें, फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके अलावा सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रुप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे। इस दौरान ट्रस की ओर से कहा गया इस वर्ष उम्मीद से ज्यादा अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान ट्रस्ट द्वारा रखा गया। उनका कहना है कि दर्शन के लिए आ सकते हैं।
अन्य स्थलों का आंकड़ा
वहीं, चार धाम यात्रा में अगस्त महीने तक करीब 30 लाख श्रद्धालु चारों धाम की यात्रा कर चुके हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, अब तक बद्रीनाथ में 11 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। जबकि केदारनाथ में 10 लाख से ज्यादा दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या गंगोत्री में करीब 5 लाख जबकि यमुनोत्री में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।