अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जय कार, तस्वीरें

Dehradun: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न संगठनों में उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश में विभिन्न संगठनों से लेकर राजेनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे हर घर तिरंगे को लेकर लोगों प्रेरित कर रहे हैं। अमृत महोत्सव में पहाड़ और मैदान गोते लगा रहा है। शनिवार को चारों धामों में भारत माता के जयकारों से गूंज उठे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टीआरसी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी शामिल हुए। वहीं उत्तरकाशी में आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षकों, डाक्टर, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कॉट गाइड, स्कूल के बच्चों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की