
Dehradun: उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार सीएम धामी द्वारा बड़े-बडे़ फेरबदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम को लगभग हरी झंडी दे दी है। नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी हामी जरूरी होगी।
आपको बता दें कि 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें हुई।
जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन में कुल 22 पदाधिकारी हैं। इनमें छह प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन और आठ प्रदेश मंत्री के पद हैं। सूत्रों ने बताया कि उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों में 80 फीसदी नए चेहरे हो सकते हैं। इनमें से ज्यादात्तर पदों पर संगठन के लिए समर्पित और सक्रिय युवाओं को मौका मिल सकता है।