उत्तराखंडपौड़ीसामाजिक

दुखद…वाहन न मिलने के कारण पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला

Listen to this article

काफी खोजबीन के बाद झाड़ियों में मिला महिला का शव

पौड़ी गढ़वाल: वाहन न मिलने के कारण पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। दुगड्डा विकासखंड के भैडगांव निवासी महिला जब देर शाम तक घर नहीं कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने वन विभाग से खोजबीन की गुहार लगाई थी। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव झाड़ियों से मिला है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक के भैडगांव की एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पोते को देखने के लिए कोटद्वार आ रही थी, लेकिन महिला देर सायं तक कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग महिला को वाहन न मिलने से वह पैदल ही कोटद्वार जा रही थी। जब महिला का कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन के बाद सड़क से दूर झाड़ियों के बीच बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया है। महिला की शिनाख्त जयंती देवी (65) ग्राम भैडगांव विकासखंड दुगड्डा जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

परिजन मनोज कंडवाल ने बताया कि इलाके के जुआ गांव से 2 किमी दूर यात्री सेट के पास बुजुर्ग महिला के चप्पल और रुमाल मिलो तो कुछ दूरी पर बैग मिला है। इन स्थानों पर खून के धब्बे भी पड़े हुए हैं। इसी आधार पर खोजबीन की गई तो काफी दूर झाड़ी के अंदर महिला का शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों व परिजनों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उत्तराखंड में लगातार जंगली जानवर इंसानों को मौत के घाट उतार रहे हैं। कहीं न कहीं पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन के कारण जंगली जानवर इंसानों को अपना निवाला बना रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो