Urfi Javed ने पार कीं सारी हदें..Palak की कटनेस ने जीता सबका दिल!

एंटरटेनमेंट की दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं। हर प्रशंसक अपने चहेते कलाकार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं और यही वजह है कि वे भी समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा की हैं।
रश्मिका मंदाना:
रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस के लाखों दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फैमिली के साथ खुद की तस्वीर साझा की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया है कि यह उनका रियल फैमिली है।
नेहा शर्मा:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग से ज्यादा वह अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीर शेयर की है।
पलक तिवारी:
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह काफी फेमस हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज शेयर की ताजा तस्वीर में वह बोल्डनेस के साथ क्यूटनेस का भी तड़का लगाती दिख रही हैं।