Uttarakhand Weather Today: फिर तल्ख हुए मौसम के तेवर,

Dehradun : : उत्तराखंड में मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। बीते कुछ दिन बारिश और आलोवृष्टि के कारण गर्मी से कुछ राहत रही, लेकिन अब फिर से चटख धूप और गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। पहाड़ों में भी चटख धूप पसीने छुटा रही है।
ज्यादातर इलाकों में तापमान में इजाफा
शुष्क मौसम के बीच ज्यादातर इलाकों में तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसान नहीं हैं। अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। जबकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण 17 अप्रैल को प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
केरल में 27 मई तक मानसून के पहुंचने के आसार
विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून के केरल में 27 मई तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड में मानसून के 12 जून के आसपास दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में सामान्यत: मानसून 20 जून के आसपास दस्तक देता है। लेकिन, इस बार इसके समय से पहले पहुंचने का अनुमान है। बीते वर्ष भी मानसून समय से पहले उत्तराखंड पहुंच गया था।