
Haridwar: उत्तराखंड एक बार फिर से गौरवांवित हुआ है। क्योंकि हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री से सम्मानित करने की बात कही है। जिसके चलते धर्म नगरी हरिद्वार में पूरी तरह से जश्न का माहौल बना हुआ है। वही वंदना के गांव से लेकर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वंदना ने गांव का नाम एक बार फिर रोशन किया है।
दरअसल रोशनाबाद गांव की रहने वाली वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गई।
इस उपलब्धि पर पिछले साल वंदना कटारिया को भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। मंगलवार को भारत सरकार ने वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की