Weather: मानसून की विदाई से पहले Delhi में बरस सकते हैं बादल..Alert जारी!!

देरी से दस्तक देने वाला मानसून अपने आखिरी चरण में है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश होती दिखाई दे रहा है। ऐसे में दिल्ली में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने और अगले दो-तीन दिन में मानसून के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जाने की संभावना है इस बात की जानकारी इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने दी है।
अब विदा होने की ओर है मानसून:
IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से, शहर में भारी बारिश की कमी कुछ हद तक दूर हो सकती है और वायु गुणवत्ता सही रखने व तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रिज़ रोड मौसम केंद्र में मंगलवार को 88.8 मिमी और दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में 85.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।