
Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। जी हां पहाड़ों की नगरी के कई ऐसे क्षेत्र है। जहां बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वही इस संबंध में मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने प्रदेश में अगले दिनों मौसम में परिवर्तन को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 1 और 2 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। उसकी वजह से बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। 25 सौ मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। 5 फरवरी के बाद से मौसम फिर से साफ होना शुरू हो जाएगा।
जानें कब होगा मौसम साफ
आपको बता दे कि आगे बिक्रम सिंह ने कहा कि तापमान इस समय सामान्य बना हुआ है। 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा। 5 तारीख से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान वापस सामान्य की तरफ बढ़ने शुरू हो जाएंगे। मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। देहरादून, हरिद्वार पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंहनगर में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।