Weather Update: पश्चिमी UP और यहां कल भारी बारिश की चेतावनी..Delhi में Yellow Alert जारी!

मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगो रहा है। सामान्य तौर पर सितंबर में 108.5 मिमी बारिश होती है और अभी तक 58.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, गुजरात, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है।
हिमाचल में 28 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम:
हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 24 सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वही, प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।
पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी:
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया। वहीं भारी बारिश के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने भी आगामी दो दिनों के लिए उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।