News Articleउत्तराखंडजीवन शैलीहरिद्वार

गंगा की लहरों के साथ बही योग की बयार…..

Listen to this article

Haridwar : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया गया। खास बात यह है कि इस बार गंगा किनारे योग शिविरों का आयोजन कर इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ाया गया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया।

कोरोना के दो साल बाद योग नगरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह साढ़े छह बजे गंगा के किनारे बह रही मंद-मंद बयार के बीच काया को निरोगी रखने के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोगों ने योग किया। वहीं अलग-अलग जगहों पर मंत्री विधायकों ने भी योग किया। तपोवन स्थित समर्पणानंद आश्रम में देश विदेश के योग साधकों ने योग किया।

वहीं आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील के जवानों द्वारा 14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत चीन सीमा रिमखीम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया। इस दौरान जवानों ने बर्फ को साफ कर खुले मैदान में अग्रिम चौकियों पर स्वस्थ रहने के लिए योग किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो